उत्तराखंड

अमेरिका डील पर सरकार मौन, किसानों के भविष्य पर संकट : राकेश टिकैत…

ब्यूरो रिपोर्ट(उत्तराखंड)सितारगंज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ हुई डील पर लगातार बयान जारी कर रहा है। जिसमें अमेरिका व अमेरिका के किसानों के हित साधे हैं। जबकि, भारत सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि जो बयान सामने आ रहे हैं। वह देश के किसानों के अलावा हर वर्ग के लिए बेहद खतरनाक व बबार्दी के प्रतीत हो रहे हैं। इससे देश के लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को तिरंगा चौक पर स्थित भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र यादव के कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि आयातित पशु आहार और दूध व उसके उत्पादों से स्थानीय किसानों का पशुपालन खत्म होगा। किसानों की खेती समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका में पशु चारा मांसाहारी होता है। वहां का चारा देश में पहुंचेगा तो उन जानवरों के दूध से धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। किसान नेता ने कहा कि सरकार हर वर्ग को निपटाने में लगी है। देश में किसी पार्टी की सरकार नहीं अपितु बड़े उद्योगपतियों की सरकार चल रही है। टेड डील से जहां पशु पालन समाप्त होगा। वहीं गन्ना उद्योग, मक्के की खेती से लेकर अधिकांश फसलों के दाम बाजार में नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के सेवा का किसान भी खत्म हो जायेगा। फ्रूट, ग्रेन, मिल्क में भारत का किसान बर्बाद होगा। टिकैत ने कहा कि अमेरिका ने अपने देश व अपने किसानों के हित देखे हैं। लेकिन भारत सरकार ने अनदेखी की। किसान नेता टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री व एनडीए सरकार ने 11 वर्ष में किसान संगठनों, पत्रकारों, व्यापारियों से
उनकी समस्याओं को लेकर कोई बैठक तक नहीं की। आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर लड़ाने के बाद अब जातियों में संघर्ष करा रही है। यूजीसी जैसे कानून इसीलिए लाए गए। ताकि, लोग एकजुट होकर अपनी समस्याओं के लिए संघर्ष न करे। टिकैत ने कहा कि वे किसानों से लगातार संवाद कर रहे हैं। जो जनांदोलन की तैयारी में है। किसान नेता ने कहा कि भाजपा ने विपक्ष को डरा धमकाकर अपनी पार्टी में शामिल करने का क्रम जारी रखा है। इससे निष्पक्ष चुनाव पर प्रश्नचिह्न है। सितारगंज पहुंचने पर किसानों ने किसान नेता राकेश टिकैत व बलजिंदर सिंह मान का स्वागत किया। वहां यूपी व राज्य प्रभारी बलजिंदर सिंह मान, प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र यादव, बार एसोसिएशन अध्यक्ष दयानंद सिंह, राम बदन सागर, फैसल मलिक, सुग्रीव प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, रामलाल यादव, तलविंदर सिंह, हरजीत सिंह, बलकार सिंह, सोना सिंह, राजू यादव, इंद्रजीत, सतीश अरोरा, सलमान खान, नहें खान, अकील, जफर खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button