Haridwarउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनपिरान कलियरप्रशासनमंगलोरमनोरंजनराजनीतिरुड़कीलक्सरवीडियोशिक्षास्पोर्ट्स

हरिद्वार में आदतन अपराधी जिला बदर, पुलिस ने मुनादी कराकर जनपद से बाहर किया…

हरिद्वार।(शहजाद राजपूत) हरिद्वार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली नगर पुलिस ने एक आदतन अपराधी को जिला बदर कर दिया। पुलिस ने 10 नवंबर को मुनादी कराकर न्यायालय के आदेश की तामील कराई और आरोपी को हरिद्वार जिले की सीमा से बाहर कर दिया।पुलिस के अनुसार, मोहनराम पुत्र रामप्रसाद निवासी नई बस्ती, ऋषिकुल, हरिद्वार उम्र 39 वर्ष के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के चलते गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय हरिद्वार में पैरवी की थी। पुलिस की ओर से की गई पैरवी के बाद जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने आरोपी को जिला बदर करने के आदेश जारी किए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन कराया। पुलिस टीम ने आरोपी को आदेश की जानकारी देते हुए नियमानुसार कार्रवाई की और मुनादी कराकर उसे जनपद की सीमाओं से बाहर कर दिया।पुलिस का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले और कानून व्यवस्था के लिए परेशानी खड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button