
ब्यूरो रिपोर्ट(शहजाद राजपूत) रूडकी के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थिथौला गांव में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई में डीजल चोरी के बड़े खेल का खुलासा हुआ है
रविवार की देर शाम छापेमारी के दौरान पुलिस ने टैंकर से चोरी किया करीब 400 लीटर डीजल बरामद किया है। हालांकि कार्रवाई से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक लंढौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थिथौला गांव में तेल डिपो के पास स्थित एक पार्किंग में टैंकर से अवैध रूप से

डीजल निकाला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारी दीपक शर्मा के साथ मौके पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 400 लीटर डीजल, तेल चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक तेल टैंकर को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह पार्किंग गांव के बाबर नामक व्यक्ति की बताई जा रही है
हमें मुखबिर से सूचना मिली थी कि थिथौला गांव की एक पार्किंग में टैंकर से अवैध रूप से तेल निकाला जा रहा है। वही पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध तेल कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



