Haridwarउत्तराखंड

रिलैक्सों द्वारा विश्वा पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया…

आयोजन 10 परियोजना विकासखंड खानपुर स्थित विद्यालयों में किया गया...

लक्सर (फरमान खान)रिलैक्सो द्वारा परिवर्तन आदर्श विद्यालय परियोजना के अंतर्गत अपनी सहयोगी संस्था ममता एच.आई.एम.सी.प्लान इंडिया एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन 10 परियोजना विकासखंड खानपुर स्थित विद्यालयों में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी संरक्षण व वर्तमान में पर्यावरण दूषित होने के कारण पृथ्वी को हो रहे नुकसान के प्रति लोगों एवं बच्चों को जागृत करना था।कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने गांव में रैली निकालकर एवं दिवार चित्र लेखन के साथ लोगो को पृथ्वी संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उसके पश्चात परिवर्तन परियोजना कार्यकर्ताओं व अध्यापकों के सहयोग से बच्चों के साथ साथ ही विद्यालय परिसर में 30 पौधों वृक्षारोपण के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं व पृथ्वी संरक्षण से सम्बन्धित गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के बीच प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार भी वितरित किये गए ।
ग्रामीणों व छात्रों के द्वारा यह संकल्प लिया गया कि वे हमेशा पर्यावरण प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगे।रिलैक्सों फुटवियर्स के सी.एस.आर प्रमुख गम्भीर अग्रवाल ने अपने प्रेषित सन्देश में कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य यह है कि ग्रामीण व छात्र छात्राओं को पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी के बारे में उन्हें जागरूक किया जा सके जिससे की पृथ्वी संरक्षण में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। खण्डशिक्षा अधिकारी विनोद कुमार द्वारा अपने सन्देश में रिलैक्सों की सराहना करते हुए की कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के साथ – साथ गांवों में किये जाने आवश्यक है। जिससे छात्रों के साथ-साथ ग्रामीण भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनें रिलैक्सों विद्यालय नवीनीकरण के साथ -साथ इस तरह के कार्यक्रम आयोजन करता आ रहा है जिससे निश्चित ही बदलाव देखने को मिलेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button