
(खबर तक 24×7)
हरिद्वार/कलियर:-जिलाधिकारी हरिद्वार श्री धीराज सिंह गर्ब्याल एवं एसएसपी हरिद्वार श्री प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा संयुक्त रूप से बैठक कर लगातार बढ़ती जा रही शीत लहर के देखत हुए अधीनस्थ अधिकारियों को अधिक से अधिक अलाव जलाने एवं जरूरतमंदों को ठंड से बचाते हुए रेन बसेरा शैल्टर हाउस में उचित व्यवस्था एवं शैल्टर हाउसों की संख्या और अधिक बढ़ाए जाने हेतु निर्देशित किया था वही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के आदेश पर सर्दी से राहत दिलाने के लिए तहसील प्रशासन की और से दरगाह क्षेत्र में जरूरतमंद लोगो को कंबल वितरित किए गए।इस समय प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।बेसहारा ,गरीब लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर जिले में कंबल वितरण किए जा रहे है। रविवार को रूडकी
तहसीलदार दयाराम और क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक अनुज यादव ने पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र में जरूरमंद लोगो को कंबल वितरण किए।इस दौरान तहसीलदार दयाराम ने बताया कि जिलाधिकारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूडकी के निर्देश पर दरगाह क्षेत्र में रुड़की तहसील प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा कुछ
निर्धन,गरीब वर्ग के लोगों को कंबल भी वितरित किए गए जो जरूरतमंदों को आगे भविष्य में भी वितरित किए जाएंगे।जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किए गए है।आगे भी जरूरतमंद लोगों को कंबल दिए जाएंगे।