
रूड़की में आज सर्वसमाज के लोगों ने जनाक्रोश रैली निकाल बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और कोलकाता में डॉक्टर बेटी के साथ हुई घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़कों पर उतरे। रूड़की के नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई जनाक्रोश रैली मुख्य बाजार से होते हुए नगर निगम ,सिविल लाइन्स होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर समापन हुआ। रैली में सर्वसमाज से युवा,बुजुर्ग महिलाओं ने हिस्सा लिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नही किया जाएगा। अब हिन्दू जाग चुका है और एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहा है। साथ ही साथ कोलकाता में महिला डॉक्टर बेटी के साथ हुई घटना को लेकर भी कड़ा रोष जताते हुए सख्त से सख्त कानून बनाने की माँग करते हुए बलात्कारियों को फाँसी की सजा देने की मांग भी करी। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी मौजूद रहा।