Haridwarउत्तराखंडदेहरादूनलक्सर

पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों भाजपाइयों की घर वापसी..

राष्ट्र हित में मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर घर पहुंचने का कार्य करेंगे:-राहुल अग्रवाल

लक्सर (फरमान खान)सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय देहरादून स्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल अग्रवाल भूपेंद्र निगम व राजेंद्र नाथ मेहंदीरता के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एंव लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक व अन्य प्रदेश पदाधिकारी एवं हरिद्वार जिला अध्यक्ष संदीप गोयल की मौजूदगी में भाजपा में घर वापसी की l राहुल अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र हित में मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर घर पहुंचने का कार्य करेंगे।वही राजेंद्रनाथ मेहंदीरत्ता ने कहा कि आज पूरा देश ही नहीं अपितु विश्व मोदी जी से प्रभावित होकर उनके साथ कदमताल मिलाकर चल रहा है lभाजपा के वरिस्ठ भूपेंद्र निगम ने कहा कि सनातन को मजबूत करने के लिए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने जो कार्य कर रहे हैं उसमें हम कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे l
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी में दोबारा घर वापसी करने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल अग्रवाल पूर्व मंडल महामंत्री भूपेंद्र निगम पूर्व जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र नाथ मेहंदी रत्ता पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा कुलदीप वाल्मीकि पूर्व जिला मंत्री भाजपा अजय वर्मा दीपक चटर्जी सुरेश धीमान मुकुल कुमार संदीप अश्वनी सिंघल दिनेश धीमान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button