उत्तराखंड

दो पूर्व चैयरमैन अनवार और हरीश दुबे कांग्रेस में शामिल…

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने किया स्वागत...

सितारगंज: दो पूर्व चेयरमैन अनवार अहमद और हरीश दुबे ने समर्थकों संग कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी, जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने उनका जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।
शनिवार को खटीमा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे पूर्व पालिकाध्यक्ष अनवार अहमद, हरीश दुबे, सरफराज अहमद राजू और उनके समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने उनका भव्य स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष हरीश दुबे, अनवार अहमद ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में शहरी क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी भारी मतों से विजय प्राप्त करेगी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी राम नगीना प्रसाद आदि ने पार्टी की विचारधाराओं से आमजन को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में बूथ स्तर पर जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक संजीव आर्य, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, वरिष्ठ कांग्रेसी नवतेज पाल सिंह, हरपाल सिंह, सरताज अहमद, करन जंग, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, अख्तियार अहमद पटौदी, नारायण बिष्ट, आजम मलिक, सिराजुद्दीन, गुरनाम सिंह करनावल, सरदार हसन, दयानंद सिंह, विपिन खोलिया, सिराजुद्दीन, मुख्तार अंसारी, जाकिर अंसारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button