BlogHaridwarउत्तराखंडमंगलोरराजनीति

अंकिता भंडारी हत्याकांड और VIP खुलासे के बाद उत्तराखंड राजनीति में सर गर्मी तेज मंगलौर में निकाला कैंडल मार्च…

रुड़की:- अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए लगातार उत्तराखंड में प्रदर्शन चल रहे हैं कांग्रेस पार्टी जगह जगह प्रदर्शन कर रही है और VIP खुलासा होने के बाद पूरे उत्तराखंड की राजनीति में एक भूचाल आ गया है अंकिता भंडारी केस में लगातार नए नए मोड़ सामने आ रहे हैं और जब से वीआईपी नाम का खुलासा हुआ है तब से लेकर कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर प्रदर्शन कर रही है वहीं इसी कड़ी को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर एक कैंडल मार्च निकाला जिसमें मंगलौर के विधायक क़ाज़ी निज़ामुद्दीन झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती सहित वीरेंद्र रावत ने शिरकत की आपको बता दे जब से उर्मिला सनावर के द्वारा ऑडियो वीडियो वायरल करने के बाद V I P का खुलासा किया गया है तब से लेकर उत्तराखंड में एक भूचाल आ गया है जिसको लेकर लगातार कांग्रेस पार्टी जगह जगह प्रदर्शन कर रही है और अंकिता भंडारी के हत्यारे एवं V I P को लेकर सरकार पर सवाल खड़े कर रही है और सरकार पर V I P को बचाने का आरोप कांग्रेस के द्वारा लगाया जा रहा है वही मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि जिस तरह से उत्तराखंड में राज्य मंत्री के पति के द्वारा बिहार की महिलाओं का अपमान किया गया है यह अपमान बिहार ही नहीं तमाम देश की महिलाओं का अपमान है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जिन वीआईपी के नाम इसमें है उन वीआईपी पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए और इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए वही झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि सरकार को तो डूब कर मर जाना चाहिए जिसमें अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल रहा और अगर भाजपा के लोग साफ सुथरे हैं सीबीआई जांच से  क्यों डर रहे हैं

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button