मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे रुद्रप्रयाग…
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग नारी शक्ति वंदन महोत्सव ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग में किया प्रतिभाग...

(खबर तक 24×7)
उत्तराखंड:- जनपद रुद्रप्रयाग के एक दिवसीय दौरे पर पहुँचे मुख्यमंत्रीbपुष्कर सिंह धामी ने आज रविवार को जनपद के अगस्त्यमुनि खेल मैदान मे आयोजित नारी शक्ति वंदन महोत्सव *ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग* में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ₹467 करोड़ 78 लाख की 27140 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं के साथ संवाद किया।
वहीँ दूर दराज से हजारों की संख्या मे पहुँची भीड़ को अव्यवस्थाओ का भी सामना करना पड़ा,3 से 4 किलोमीटर पैदल चलकर लोग कार्यक्रम स्थल पहुँचे,वहीँ महिलाओं को सुबह से पानी और खाने को कुछ नहीं मिलने से लोग नाराज भी दिखे.जबकि लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि करोड़ो रुपया इस कार्यक्रम पर खर्च हुआ, मगर आधी से अधिक जनता भूखे प्यासे वापस लौटी।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पंचप्रयागों में से एक प्रयाग होने के कारण इस भूमि का स्थान उत्तराखण्ड में ही नहीं बल्कि भारत में अति विशिष्ट है। उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसी सिद्ध भूमि पर आने और यहां मातृशक्ति को समर्पित ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग कार्यक्रम के तहत जन कल्याण की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने का अवसर मिल रहा है।
मुख्यमंत्री कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा पूरे उत्तराखंड का विकास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि रुद्रप्रयाग जिले का सर्वांगीण विकास हो और यह क्षेत्र उन्नति के नए शिखर छुए। इसके साथ ही हमने प्रदेश की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था भी प्रारंभ की।