Haridwarउत्तराखंड

डॉक्टर के घर चोरी, सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी ले गए चोर…

सूचना पर पहुंची मौके पर पुलिस जांच में जुटी...

(खबर तक 24×7)

लक्सर (फरमान खान)कोतवाली क्षेत्र के अतिथि नगर में रहने वाले डॉक्टर के घर से चोर घर की छत फांदकर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण और लाखो की नगदी के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए। घटना के समय डॉक्टर परिवार सहित जरूरी कार्य से बाहर गए हुए थे। रात को नौ बजे वापस लौटने पर उन्हें चोरी के बारे में पता चला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इस बाबत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

मेन बाज़ार पुलिस चौकी क्षेत्र के शेखपुरी स्थित अतिथि नगर में डॉक्टर त्रिलोक चीमा पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। डॉ. त्रिलोक चीमा का गोवर्धनपुर में चीमा हॉस्पिटल हैं। जबकि उनकी पत्नी घर पर ही रहती हैं। डॉक्टर त्रिलोक चीमा ने बताया कि उनके घर के बराबर में काम चल रहा है। वह परिवार के साथ करीब 6 बजे घर के जरूरी काम से बाहर चले गए थे। रात करीब 9 बजे वह घर लौटे तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान बिखरा हुआ है। चोर अलमारी का लॉक तोड़कर लॉकर में रखे लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण के अलावा एक लाख अस्सी हजार रुपए की नगदी एवं अन्य सामान चुरा ले गए हैं। चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। उनके घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button