Haridwarरुड़की

पूर्व राज्यमंत्री चौधरी नीरपाल सिंह ने रूड़की में पत्रकार वार्ता का किया आयोजन…

मुख्यमंत्री से भी राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधि मंडल मिलकर खिलाड़ियों को हर सुविधा दिए जाने का करेगा अनुरोध...

रुड़की:– राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री चौधरी नीरपाल सिंह
ने रूड़की में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि आगामी पन्द्रह जुलाई से उत्तराखंड राज्य के प्रत्येक जिले में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा युवा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे जिसके माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि हमारे नेता जयंत चौधरी खिलाड़ियों का भविष्य बनाने के लिए अपनी पूरी सांसद निधि खिलाड़ियों को दे रहे है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जुलाई से पूर्व ही खेल प्रकोष्ठ का गठन कर दिया जाएगा। साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधि मंडल मिलकर खिलाड़ियों को हर सुविधा दिए जाने का अनुरोध करेगा। खिलाड़ी हमारे देश की रीढ़ और भविष्य हैं। बेटियां हमारे देश का गौरव हैं जो खेलों में मेडल जीतकर आ रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button