Haridwarउत्तराखंड

फायरिंग मामले में एक गुट के तीन आरोपी गिरफ्तार…

तीनो को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया...

(खबर तक 24×7)

लक्सर (फरमान खान) कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर खादर में दो गुटों के बीच हुए विवाद व फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक गुट के तीन आरोपियों काे गिरफ्तार किया है। आरोंपियों की पहचान खेड़ी कला निवासी ललित उर्फ पासा पुत्र मुनेश तथा विवेक पुत्र बिजेन्द्र व उज्ववल गोयल पुत्र भूषण उर्फ विकास कोतवाली लक्सर के रूप में हुई है। आरोपीयो से अवैध 12 बोर का तमंचा जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपीयो का दूसरे गुट के युवक के साथ झगड़ा हुआ था।अब दूसरे गुट के तीन आरोपी पकड़े है।तीनो को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ।मनोज गैरोला ने बताया कि बहादरपुर निवासी नरेश के पुत्र के बीच झगड़ा हुआ था।इसके चलते ही बृहस्पतिवार को एक गुट के युवक बहादरपुर एकत्र हुए। यहां पर उनके बीच गाली गलौज हुई। एक गुट ने कई राउंड हवाई फायर कर दहशत फैलाई और एक दूसरे को धमकी दी। इसी दौरान नरेश के पुत्र की आंख में छर्रे जा लगे थे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में लक्सर पुलिस ने केस दर्ज किया था। लक्सर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब दूसरे गुट के तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। इन आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस कार्रवाई में वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह दीपक चौधरी मनोज नौटियाल हेड कांस्टेबल अरविंद भाटी रियाज अली पंचम प्रकाश कांस्टेबल मनदीप सिंह अरविंद सिंह आदि पुलिस कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button